23.5 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मोनिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र मे खुशी की लहर

Monica wins gold medal at state-level competition; wave of joy in the region.

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।विकास खण्ड भिकियासैण के राजकीय जूनियर हाई स्कूल सीम की छात्रा मोनिका ने प्रारम्भिक शिक्षा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ऊची कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीते दिनों स्वर्ण पदक जीता है। मोनिका के प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर वापस लौटने के बाद खंड शिक्षा कार्यालय में उप शिक्षाधिकारी मनोज सिंह सहित खेल समन्वयक किशन भण्डारी, गौरव रावत, प्रदीप सती, वीरेंद्र रावत, टीकासिंह डंगवाल, राज कुमार आदि ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लाक खेल समन्वयक के एस भण्डारी ने बताया है कि इस विद्यालय से अब तक 4 छात्रायें राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं, जो क्षेत्र का गौरव है। इस खुशी मे क्षेत्र वाशियो ने उन्हे ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

Primetimes Newz

डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

Primetimes Newz

नौ टॉपर छात्रों को बांटी एक-एक हजार की छात्रवृत्ति

Primetimes Newz

Leave a Comment