18.8 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

06 दिन बाद घने जंगल से सकुशल मिली लापता युवती, अल्मोड़ा पुलिस-एसडीआरएफ के संयुक्त रेस्क्यू ने बचाई जान

Missing young woman found safe in dense forest after 6 days; joint rescue operation by Almora Police and SDRF saved her life.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। 06 दिन बाद लापता युवती सुन्दरखाल के घने जंगल मे मिल गई। लगातार बारिश और दुर्गम जंगलों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, ड्रोन व डॉग स्क्वॉड की मदद लेकर पुलिस परिजनो के लिए बरदान शाबित हुई।

सुंदरखाल के घने जंगल पर मिली युवती- स्ट्रेचर से 6 किमी पैदल लाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना-
दिनांक 03.07.2026 को रानीखेत निवासी गिरीश पुजारी द्वारा कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, दिनांक 01.07.2026 की शाम को बिना बताये घर से कही चली गयी जो देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। जिस पर कोतवाली रानीखेत द्वारा गुमशुदगी दर्ज की गई।

कार्यवाही करते हुए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए युवती की शीघ्र बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा *सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत
भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसडीआरएफ, उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल व विभिन्न टीम प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पीएसी, डॉग स्क्वॉड तथा वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम द्वारा संभावित क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया जिससे यह सुनिश्चित हो पाया कि युवती मजखाली क्षेत्र से बाहर नही गयी है।
रेस्क्यू टीमों ने मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल, बूबूधाम सहित आसपास के दूरस्थ एवं दुर्गम जंगलों में लगातार कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरों का भी प्रभावी उपयोग किया गया। लगातार हो रही बारिश, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने अथक प्रयास जारी रखा। लगातार 05 दिनों तक चले सघन सर्च अभियान के परिणामस्वरूप लगभग 16:30 बजे एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने लापता युवती को सुंदरखाल गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर घने जंगल से बरामद किया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर युवती को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से लगभग 6 किलोमीटर पैदल दुर्गम मार्ग पार कर मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया।

अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस, एसडीआरएफ एवं सभी रेस्क्यू टीमों का भावुक होकर आभार व्यक्त किया। इस सफल अभियान की स्थानीय लोगों एवं उच्चाधिकारियों ने भी सराहना करते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पीएसी, वन विभाग तथा अन्य सभी टीमों के उत्कृष्ट समन्वय, साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी।

Related posts

“संस्कृत शिक्षा के नव युग की ओर उत्तराखंड: श्रृंगेरी से प्रेरित शिक्षा मॉडल से होगी सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत”

Primetimes Newz

पौड़ी को मिलेगी एक और पेयजल योजना की सौगात: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

श्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया

Primetimes Newz

Leave a Comment