Home उत्तराखंड डीएम अध्यक्षता में हुई प्रस्तावित एम0एस0एम0ई0 नीति 2023 के सम्बन्ध बैठक

डीएम अध्यक्षता में हुई प्रस्तावित एम0एस0एम0ई0 नीति 2023 के सम्बन्ध बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका की अध्यक्षता में प्रस्तावित एम0एस0एम0ई0 नीति 2023 के सम्बन्ध बैठक आयेाजित करते हुए विभिन्न उद्योग संघो से सुझाव प्राप्त किये गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य में नये उद्योग के साथ ही पुराने उद्योग भी स्थापित रहे इसके लिए प्रभावी नीति तैयार करने हेतु सुझाव प्राप्त किये जा रहे। उन्होंने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द को निर्देशित किया कि उद्योग संघो के प्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों द्वारा दिए गए सुझावों को संकलित करते हुए शासन को प्रेषित करें।
उद्योगपतियों ने जिलाधिकारी के सम्मुख अपने सुझाव रखे जिनमें प्रमुख सुझावों में उंचाई 800 मीटर के स्थान पर पूर्व की भांति 600 मीटर रखने, 1-5 करोड़ तक उद्योगों  को ध्यान रखते हुए नीति बनाई जाए। साथ ही परिवहन सब्सिडी, सोलर को उद्योग में सम्मिलित करने, कैपिटल सब्सिडी 07 वर्ष के स्थान पर एक ही समय करने तथा स्टाम्प ड्यूटी में छूट रखने आदि सुझाव दिए गए।
बैठक में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, अध्यक्ष आई.ए यू पंकज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, तरूण गोयल, अनशुमन गोयल, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India