Home उत्तराखंड छात्र से खाता खुलवाकर कर लिया लाखों का लेनदेन

छात्र से खाता खुलवाकर कर लिया लाखों का लेनदेन

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने छात्र को झांसे में लेकर खाता खुलवा लिया। आरोपी ने छात्र के खाते से लाखों का लेनदेन कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने छात्र से लेन-देन की जानकारी पूछी। खाते से लाखों के लेनदेन की बात सुनकर चकराया छात्र पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालपुर नायक निवासी राहुल चौधरी का कहना है कि कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान एक व्यक्ति का फोन आया और काम का ऑफर दिया। इसके लिए एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया, जिसमें अपनी मेल आईडी दर्ज करवा दी। आरोपी ने उसके दस्तावेज अपने पास मंगवा लिए। काफी समय तक ठग से बातचीत नहीं हुई। इस दौरान 21 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने फोन कर उसे बैंक बुलाया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि तीन मार्च से 21 अप्रैल के बीच उसके खाते में 20 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है, जो जांच का विषय है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। बैंक अधिकारियों की सलाह पर छात्र पुलिस के पास पहुंचा। मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि छात्र के खाते का गलत इस्तेमाल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India