Home उत्तराखंड मुनाफे के लालच में पूर्व सैनिक से 20 लाख रुपये की ठगी

मुनाफे के लालच में पूर्व सैनिक से 20 लाख रुपये की ठगी

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक पूर्व फौजी ठगी के शिकार हो गए। शातिर ठग ने उन्हें क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सैनिक कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी का कहना है कि पिछले साल अगस्त में कालाढूंगी निवासी हरीश चंद्र भट्ट नामक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात सौरभ पंत निवासी नबादा उत्तमनगर वेस्ट दिल्ली से करवाई। सौरभ ने उन्हें बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर तीन माह में रकम को तीन गुना लौटाता है। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्हें छोटी रकम के बदले रुपये भी वापस मिले, लेकिन बाद में वह रुपये लगाते चले गए। इसी बीच उन्होंने स्वयं के अलावा पत्नी और रिश्तेदारों के 20 लाख रुपये 25 बार में आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कहना है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने उन्हें दिल्ली बुलाया और 3.90 लाख के चेक थमा दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। अब आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पूर्व फौजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India