26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

रैली निकालकर और केक काटकर मनाया कांशीराम का जन्मदिन

Kanshi Ram's birthday was celebrated by taking out a rally and cutting a cake

रुड़की। कांशीराम का जन्मदिन शनिवार को भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कोर कॉलेज से रुड़की के रविदास घाट तक रैली निकाली गई। यहां कांशीराम का जन्मदिन मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा और पटाखे भी छोड़े। भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी और जिलाध्यक्ष सचिन बोकाडिया खेमपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सचिन बोकाडिया खेमपुर ने बताया कि बैनर से जुड़े सभी कार्यकर्ता सुबह कोर कॉलेज के पास एकत्रित हुए। यहां से पैदल तथा ट्रैक्टर के माध्यम से एक रैली निकाली गई। सभी के हाथों में पोस्टर-बैनर थे। कोर कॉलेज से सिविल लाइन बाजार होते हुए नगर निगम रुड़की कार्यालय के ठीक सामने यह सभी रविदास घाट पहुंचे। यहां आतिशबाजी की। कांशीराम की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सरकारी नौकरी छोड़कर कुछ लोगों को न्याय दिलवाने के लिए बसपा पार्टी का गठन किया था। उन्होंने डॉ. भीमराम आंबेडकर के मिशन को भी आगे बढ़ाया। आतिशबाजी के बाद केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाया। रैली के दौरान कुछ देर के लिए सिविल लाइन बाजार में जाम की स्थिति भी रही। इस दौरान दीपक तेजपुर, अश्वनी पटेल, रविंद्र, अशोक, जितेंद्र, सौरभ, अशोक, सुधीर, अंकुर मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related posts

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक।

Primetimes Newz

पंजाब नैशनल बैंक ने ओरिएंटल इंश्योरेंस के कर्मचारियों को वेतन पैकेज लाभ प्रदान करने हेतु ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Primetimes Newz

हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का विधिवत समापन

Primetimes Newz

Leave a Comment