
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के क्षेत्रो मे भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जन्माष्टमी पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।
वहीं, भ्रमण के दौरान कैलाश पंत ने नगर के वयोवृद्ध बुजुर्ग ध्यान सिंह बिष्ट के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत,कुबेर बिष्ट,कुबेर कड़ाकोटी, शिवेन्द्र विष्ट,ललित मोहन पंत,मदन सिह अस्वाल,रमेश पांडे आदि स्थानीय लोगों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
















