16 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा

Insurance coverage worth ₹10 crore for Char Dham pilgrims through the Manav Utthan Sewa Samiti.

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 367995 की धनराशि का चैक

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति ने पिछले साल की तरह इस बार भी बीमा सुविधा दी है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उनके द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 367995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें।

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

Related posts

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपनी तरह का पहला इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड लॉन्च किया

Primetimes Newz

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ

Primetimes Newz

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Primetimes Newz

Leave a Comment