26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सेलाकुई में शहीद द्वार का लोकार्पण

Inauguration of Shaheed Dwar in Selaqui

विकासनगर। नगर पंचायत क्षेत्र के शहीद राकेश चंद्र ध्यानी मार्ग पर बने शहीद द्वार का रविवार को लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत के बोर्ड समेत स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद द्वार का लोकार्पण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने बताया कि भारतीय सेना के विभिन्न ऑपेरशन के दौरान शहीद हुए लांस नायक राकेश चंद्र ध्यानी, हवलदार लाखन सिंह और नायक जगदीश सिंह सावंत की स्मृति में इस द्वार का निर्माण किया गया है। इससे बच्चों और युवाओं को अपने शहीदों के जीवन के बारे में जानने की प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्र नायकों की जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी जरूरी है। शहीदों को नमन और उनके परिजनों का सम्मान करना हम सबका नैतिक दायित्व है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में शहीदों के परिजनों को विशेष सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सभासद किरण देवी, दीपक कंडारी, मौ. अरशद, पंकज थापा, अनिल नौटियाल, कल्पना कोहली, पूनम, अंबिका, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, वीर सिंह रावत, एलबी थापा आदि मौजूद रहे।

Related posts

अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना और सुरक्षा ए. पी. अंशुमान ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

सारा (SARA) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न

Primetimes Newz

स्टार्टअप से लेकर बड़ी कंपनियों तक – एमएसएमई की ज़रूरतों को समझने वाला बीमा  

Primetimes Newz

Leave a Comment