25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

योगासन में अविषि और ज्योति रही अव्वल

Avishi and Jyoti were the top performers in Yogasana

ऋषिकेश।  श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में रविवार को अस्मिता योगासन सिटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में अविषि और सीनियर वर्ग में ज्योति प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भरत मंदिर के महंत वत्सल शर्मा ने किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी एवं सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से अस्मिता सिटी लीग की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर में विभिन्न आयु वर्गों की महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करना है और खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। योगासन लीग प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा का आयोजन दो आयु वर्गों 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक में किया गया। प्रतियोगिता में 12 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में अविषि ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय और काव्या सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 वर्ष से 55 वर्ष आयु वर्ग में ज्योति, अमीषा रावत एवं स्नेहा सिन्हा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन मौके पर विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हाल ही मे गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स के योग में सिल्वर मेडल जीतने वाली रानीखेत निवासी मनीषा बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। मौके पर उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पॉश डायरेक्टर करुणा आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, भाजपा नेता ज्योति सजवाण, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ नीरजा गोयल, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, योगाचार्य डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, पार्षद सिमरन उप्पल, नुपर गोयल, कराटे खिलाड़ी राजेंद्र गुप्ता, संतोष, योगाचार्य विभा आर्य, डॉ. मीना शर्मा, भुवनेश्वर बगासी, ओम प्रकाश गुप्ता, अमित नेगी, प्रदीप कुमार, गायत्री, हिमांशु, तन्मय, बलविंदर सिंह, रजनीश शर्मा, जसप्रीत कौर, विनय उनियाल, हर्षित शर्मा, डॉ. राकेश वर्मा, रोमा सहगल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हरेला पर्व पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपfण कार्यक्रम आयोजित

Primetimes Newz

चैत्र नवरात्र पर सीएम धामी ने किया सामूहिक कन्या पूजन

Primetimes Newz

ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार संदिग्ध बाबाओं पर कानूनी शिकंजा

Primetimes Newz

Leave a Comment