25.7 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ओखलकांडा में घास काट रहे ग्रामीण के ऊपर पत्थर व गाय के गिरने से दोनों की हुई मौत, कैबिनेट मंत्री ने पोस्टमार्टम करने के साथ मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

In Okhalkanda, a villager cutting grass and a cow died after a stone and the cow fell on him; the Cabinet Minister has issued instructions for a post-mortem and the provision of compensation.

कुलदीप कुमार, नैनीताल

भीमताल (नैनीताल)। विकास खंड ओखलकांडा के अंतर्गत ग्राम सभा टीमर में शुक्रवार की शाम जानवरों के लिए घास काट रहे संतोष राम (50) वर्ष पुत्र शेरी राम के ऊपर अचानक पहाड़ी से एक गाय और पत्थर के गिरने से संतोष और गाय दोनों की ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के ग्राम प्रधान पवन कुमार, समाजसेवी जगत सिंह बोहरा, पान सिंह ने बताया कि संतोष राम शुक्रवार की शाम अपने जानवरों के लिए घास काट रहे थे‌, कि इसी बीच संतोष के ठीक ऊपर की पहाड़ी पर खड़ी गाय पर एक पत्थर गिरा तो गाय और पत्थर दोनों संतोष के ऊपर गिर गए‌। इसके चलते संतोष और गाय दोनों की ही मौत हो गई। उन्होंने घटना की सूचना कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को दी। तुरंत ही मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी से मृतक का पोस्टमार्टम गांव में ही कराने के लिए डॉक्टरों की टीम भेजने, और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। मालूम हो मृतक की पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। मृतक अपने भाई के साथ रहता था। तहसील धारी के एसडीएम अनुराग आर्या ने कहा कि हादसे की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का पता चल पाएगा, और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Related posts

महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय सामान्य शिविर के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियारिया

Primetimes Newz

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Primetimes Newz

Leave a Comment