23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ठंड के बीच धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Holi was celebrated with great enthusiasm amidst the cold, abir and gulal were thrown in abundance

अल्मोड़ा।  रंग, गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शनिवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। सुबह मौसम ने रंग में भंग कर दिया लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते लोग होली की मस्ती में डूब गए। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई रंगीन नजर आ रहा था। शनिवार की शुरुआत सुबह को आसमान में छाए बादलों के साथ हुई और करीब साढ़े सात बजे बाद गरज के साथ बौछार पड़नी शुरू हो गई। बारिश देख बच्चों और युवाओं के चेहरों पर मायूसी छ गई। लेकिन सूर्य देव की कृपा से 9 बजे बाद धुप दिखनी शुरू हो गई और होली की मस्ती का सपना संजोए चेहरों पर ख़ुशी के रंग निखर आए। फिर तो गानों के साथ होली की टोलियां निकल पड़ी भीगने भिगाने और रंगने के लक्ष्य के साथ। हालाँकि दिनभर धुप और बादलों की आँख मिचौली जारी रही लेकिन होली के रंग जमकर चढ़े। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धुन पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था लोग एक- दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगा कर एक- दूसरे को होली की बधाई दी। होलियारों की टोलियों ने घर-घर जाकर आशीर्वचन दिए। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। नगर के मुख्य बाजार से लेकर आसपास के क्षेत्रों और पूरे जनपद में होली को लेकर उत्साह का माहौल रहा। होली को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

Related posts

मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

Primetimes Newz

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी धरा

Primetimes Newz

अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

Primetimes Newz

Leave a Comment