देहरादून:सेंट जोसेफ एकेडमी के कक्षा 10 आईसीएसई के छात्र अर्नव पांडे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप कर अपने पिता डॉ. पंकज पांडे (आई.ए.एस) एवं मां अंशु पांडे (गृहिणी) का नाम रोशन कर प्रदेश का भी मान बड़ाया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्य्मंत्री ने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।
बता दें कि 10वीं कक्षा के टॉपर अर्नव पांडेय के पिता डॉ पंकज पांडेय आईएएस अधिकारी हैं। डॉ. पंकज पांडेय एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं। डॉ पांडेय ने सचिव स्वास्थ्य के रूप में राज्य में कोविड काल में स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट संचालन किया था। वर्तमान में डॉ पांडेय औद्योगिक विकास, आयुष विभाग के सचिव है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India