21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने  नरेन्द्रनगर विस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति  समस्याओं के निराकरण हेतु की समीक्षा बैठक

देहरादून।  प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में जनपद, टिहरी के नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी की किल्लत देखने को मिलती है। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में ऑल वेदर रोड निर्माण तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन के निर्माण से नरेन्द्रनगर विधान सभा के कई गांवों में पानी की समस्या हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के साथ ही पाईपलाईनों की देखरेख समय-समय पर किया जाना सुनिश्चित करें।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे से पेयजल स्रोतों के मरम्मत हेतु फण्ड रिलीज करने के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को वॉटस्एप ग्रुप बनाकर सभी संबंधित अधिकारियों तथा ग्राम प्रतिनिधियों को ग्रुप में शामिल कर पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में होने वाली पेयजल समस्या का निदान ससमय किया जाए ताकि पेयजल के कारण किसी भी प्रकार का जनअसंतोष उत्पन्न न होने पाए।
बैठक में एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, एसडीएम कीर्तिनगर सौम्या, नरेन्द्रनगर क्षेत्र के पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारीगण तथा नरेन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

नन्ही बेटियों संग डीएम को धन्यवाद देने कलेक्टेªट पंहुची  शिक्षिका कनिका;  मिला समाधान; वेतन; प्रमाण पत्र

Primetimes Newz

राज्यपाल को राखी बांधने राजभवन पहुंची छात्राएं

Primetimes Newz

प्रवासी उत्तराखण्डियों से संवाद का सशक्त मंच बना ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी–02’

Primetimes Newz

Leave a Comment