16.3 C
Dehradun, IN
October 18, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कराई पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस

Five kilometer cross country race organised on National Sports Day

देहरादून(आरएनएस)।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिवालिक विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। पवेलियन मैदान से सुबह 6:30 बजे शुरू हुई रेस सिल्वर सिटी तिराहे से होते हुए वापस पवेलियन मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार ने झंडा दिखाकर रेस को रवाना किया। पुरुष वर्ग में कार्तिक ठाकुर ने प्रथम, यश तोमर ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में तनुश्री चौहान प्रथम, सानवी भंडारी द्वितीय और नैंसी रावत तृतीय रहीं। विजेताओं को अध्यक्ष ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच से ही देश और समाज के विकास के लिए नए विचार सामने आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और टीम भावना देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है।

Related posts

जीएसटी सुधारो में अनुपालन का बोझ हो कम: एक राष्ट्र, एक चुनाव की तरह ही एक राष्ट्र का रजिस्ट्रेशन जीएसटी हो

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

Primetimes Newz

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment