26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सर्विस रोड की मांग को किसानों ने निर्माणाधीन हाईवे  का काम रुकवाया

Farmers stopped the work of under-construction highway demanding service road

रुद्रपुर। किसानों ने सर्विस रोड की मांग को लेकर शनिवार को ग्राम मलपुरी के पास सितारगंज-पीलीभीत हाईवे का निर्माणाधीन काम रुकवा दिया। मलपुरी व आसपास के गांवों के किसानों ने एनएचएआई और प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से किसान आंदोलनरत हैं। भाकियू टिकैत ने सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट के यूपी-उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मलपुरी के पास निर्माणाधीन हाईवे का काम रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि ग्रामीण एनएच 30 अंडरपास और फ्लाईओवर चैनज नंबर के विरोध में हैं। कहा कि अंडरपास, फ्लाईओवर की मलपुरी सितारगंज में किसी भी तरह की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके कारण किसानों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन में जाने का रास्ता नहीं बच रहा है। सड़क की ऊंचाई 25 फीट है। किसान अपना ट्रैक्टर नहीं उतार पाएगा। किसानों ने कई बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने सर्विस रोड नहीं बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने खेतों में आवागमन के लिए सर्विस रोड पक्का देने की मांग की। यहां करमजीत सिंह, शक्ति राणा, दीप सिंह राणा, सरजू सिंह यादव, गुरवीर सिंह, गुरसेवक औलख, हरप्रीत सिंह, सुजल यादव, नकुल भट्ट, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह आदि रहे।

Related posts

Minister Dr. Dhan Singh Rawat: राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 142 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर

Primetimes Newz

डीएम  बंसल ने किया स्मार्ट सिटी लि0 परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण

Primetimes Newz

भारतीय कारोबारों के लिए स्मार्ट कॉमर्स और पेमेंट्स को नई गति देने हेतु NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ ने ADAPTIS की शुरुआत

Primetimes Newz

Leave a Comment