24.7 C
Dehradun, IN
October 2, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कर्मचारियों व शिक्षकों ने प्रदर्शन कर एनपीएस का फूंका पुतला

Employees and teachers staged a protest and burned an effigy of the NPS.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।नगर पंचायत भिकियासैण में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के आह्वान पर गुरूवार देर शाम विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, शिक्षकों ने गगास पुल तिराहे पर प्रदर्शन किया। तथा नारेबाजी के साथ नयी पेंशन स्कीम का पूरजोर विरोध कर एनपीएस का पुतला फूंका। इस दौरान कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू न कर कर्मचारियों-शिक्षको के हितों के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है। जिसे किसी हालत मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तथा एकजुटता से संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही 2027 में ओपीएस बहाल करने वाली सरकार को चुनने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी, बीडी शर्मा, ममता रावत, नीलम मावड़ी, मनोरमा ध्यानी, ललित मोहन सती, धर्मेन्द्र कुमार, हरचरण सिंह, जितेंद्र कुमार, लईक अहमद सिद्दकी, हरिकृष्ण उनियाल, आलोक चौहान, मुकेश कुमार, राकेश चन्द्र आर्या, गणेश पपनै,श्री मलिक, मोहन भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

Primetimes Newz

पीएनबी ने व्यापक डिजिटल और पारंपरिक ऋण समाधानों के साथ एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया

Primetimes Newz

155 बार रक्तदाता डॉo अनिल वर्मा “मानव सेवा समिति अवॉर्ड -2025” से सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment