28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम  तिवारी ने  रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा की

DM Tiwari reviewed the river dredging works.

चमोली।    जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा की। रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा करते हुए डीएम ने चिन्हित रिवर ड्रेजिंग कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश ।  इस दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी चिन्हित लॉटो पर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने चिन्हित किए लॉटो का दोबारा निरीक्षण कराने और नये लॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लॉट चिन्हित किए गए हैं उसके आसपास भी बडी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है। मलबा हटाने से जहां मानसून में नदी आपदा की संभावना को कम किया जा सकता है वहीं इससे सरकार को अच्छे राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने रिवर ड्रेजिंग कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। वहीं कुलसारी स्थित लॉटो को तहसीलदार व खनन अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में खनन अधिकारी अंकित चन्द ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए जनपद में 21 लॉट चिन्हित किए गए हैं। तहसील चमोली में 6, जोशीमठ में 4, नन्दप्रयाग में 2, थराली में 6, कर्णप्रयाग में 2 तथा नन्दानगर में 1 लॉट चिन्हित किया गया है। जिनसे 1 करोड़ से अधिक के राजस्व प्राप्ति होगी।
इस दौरान डीएफओ सर्वेश दुबे, डीएफओ बी.बी. मार्तोलिया, एडीएम विवेक प्रकाश,एसडीएम संतोष पांडेय, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ ,पीडी आनन्द सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी सुधार के लिए होंगे 19 हजार करोड़ के काम

Primetimes Newz

स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील: महाराज

Primetimes Newz

औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक किया औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment