21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम बंसल ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियो एवं आशा फैसिलिटेटरो के साथ जनसंवाद में  दिए निर्देश

– अग्रणी पंक्ति के योद्धा वीर आशाओं को करना है सशक्त;
– आशाओं को जिला प्रशासन से 1500 रू0 एवं अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को 1555 रू0 धनराशि अलग
– नगर निगम देहरादून की भांति नगर निगम ऋषिकेश की आशा कार्यत्रियों एवं आशा फेसिलेटेटर को 1500 रू0 नगर निगम से
– आशाओं को डेंगू वॉलंटियर के कार्य सत्यापन की जिम्मेदारी भी
देहरादून(आरएनएस)।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियो एवं आशा फैसिलिटेटरो के साथ जनसंवाद में  दिए निर्देश पर  देहरादून नगर निगम में डेंगू रोकथाम में कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरो को नगर निगम के द्वारा डेंगु कार्यकाल मे 1500 रूपये प्रदान किये जा रहे है, उसी प्रकार ऋषिकेश नगर निगम की आशा कार्यकत्रियों को एवं आशा फैसिलिटेटरो को भी डेंगू कार्यकाल में 1500 रू0 प्रदान  करने के निर्देश। जिला अपनी ओर से समस्त आशाओं को 1500 रू0 तथा अच्छा कार्य करने वाली वीर आशाओं को 1555  जिले की ओर से अलग से दिए जाएंगे।
डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा नगर आयुक्त ऋषिकेश को आशा कार्यकर्तियों को नगर निगम देहरादून की भांति  1500 रू0 नगर निगम ऋषिकेश की आरे प्रदान किये जाने को पत्र प्रेषित किया है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डेंगू और मलेरिया के नियंत्रण के लिए लार्वा सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे तथा आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को डोर-टू-डोर सर्वे करके जलभराव और लार्वा के स्रोतों को नष्ट करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की वीर आशाओं को डेंगू और मलेरिया नियंत्रण कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ₹1500 का अतिरिक्त  बोनस दिया जाएगा, साथ ही अच्छे कार्य करने वाली आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को ₹1555 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश को निर्देश दिया गया कि 15 मई तक शहर के सभी बड़े नालों और ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव न हो और मच्छर के लार्वा का प्रकोप कम किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी आशाओं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

स्वस्थ मन–सुखी जीवन विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Primetimes Newz

नाबार्ड और महाराष्ट्र  सरकार की कंपनी महाप्रीट ने ग्रामीण भारत में हरित और जलवायु-सक्षम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समझौता ज्ञापन किया

Primetimes Newz

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन

Primetimes Newz

Leave a Comment