Home उत्तराखंड अस्पताल में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज

अस्पताल में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज

ऋषिकेश । मई में लगातार बारिश होने से गर्मी से राहत रही। लेकिन जून की शुरुआत में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव से संक्रामक रोग भी दस्तक दे रहे हैं। सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में पिछले पांच दिन में उल्टी-दस्त और गले में खरास के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पंजीकरण काउंटर पर मरीज और उनके तीमारदार लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। पंजीकरण के बाद चिकित्सीय परामर्श लेने वाले ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त और गले में खरास की शिकायत लेकर आ रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सामान्य ओपीडी प्रतिदिन 250 के आसपास थीं, लेकिन पिछले पांच दिन से ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 300 के पार पहुंच गया है।
गर्मी का प्रकोप बढ़ा तो मरीजों का आंकड़े में ओर इजाफा होने के आसार हैं। इमरजेंसी में डायरिया, गले में खरास, पेट दर्द की शिकायत लेकर लोग आ रहे हैं। ईएमओ डॉ. सागर भट्ट ने बताया कि इमरजेंसी में प्रतिदिन 10 से 15 लोग उल्टी-दस्त और गले में खरास का इलाज कराने आ रहे हैं। यह शिकायत लेकर इमरजेंसी में आने वाले ज्यादातर तीर्थयात्री हैं, जो बाहरी राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश आए हैं।

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India