Home उत्तराखंड युवती का मंगेतर बन ठग लिए 76 हजार रुपये

युवती का मंगेतर बन ठग लिए 76 हजार रुपये

ऋषिकेश । बीफार्मा की पढ़ाई करने के बाद युवक ने नौकरी नहीं, बल्कि युवतियों को झांसे में लेकर उनसे रकम कैसे ऐंठने को ही पेशा बना लिया। एक स्थानीय युवती का मोबाइल नंबर कहीं से लिया और मंगेतर बनकर बात की। इसी बीच 76 हजार रुपये ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। धोखाधाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक चांदमारी निवासी युवती ने 15 अप्रैल को धोखाधड़ी की शिकायत दी। इसमें बताया कि अज्ञात युवक ने मंगेतर बनकर बात की। इस दौरान मोबाइल खरीदने के लिए रकम मांगी। अलग-अलग बैंक खातों में 58 और 18 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात की पहचान के प्रयास तेज किए। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी विपिन कुमार पुत्र बिलासी निवासी डाडा पट्टी, भगवानपुर, हरिद्वार को लालतप्पड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में महंगे शौक पूरे करने के लालच में धोखाधड़ी करने की बात कही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोप ने बी फार्मा किया है और श्यामपुर में रिश्तेदार के यहां रह रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India