23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सभी मीट और मुर्गे की दुकानें खोलने की मांग

बागेश्वर।  मीट मार्केट से बाहर बने मीट तथा मुर्गे की दुकानों को खोलने की मांग मुखर होने लगी है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से मिले। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने मीट मार्केट से बाहर खुली मीट व मुर्गें की दुकानों को बंद कर दिया है। इस कारण लोगों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। उन्होंने पालिका से पूर्व के आदेश को निरस्त कर सभी दुकानों को खोलने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित तिवारी, विजय परिहार, कुलदीप सिंह व पंकज लोहनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने  की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

Primetimes Newz

नैनीताल में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल संपन्न

Primetimes Newz

Leave a Comment