Home उत्तराखंड देघाट ब्यापार संघ भंग, अगले 06 मांह मे होंगे चुनाव

देघाट ब्यापार संघ भंग, अगले 06 मांह मे होंगे चुनाव

Deghat Traders' Association dissolved; elections to be held within the next six months.
Deghat Traders' Association dissolved; elections to be held within the next six months.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड स्याल्दे के देघाट मे ब्यापार संघ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया।
बैठक मे देघाट बाजार के 100 से अधिक व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक मे बिगत 15 बर्षो से अधिक समय से व्यापारी समिति का नवीनीकरण नही होने तथा 2018 के पश्चात कोई कार्यकारणी नही होने व बैठक तथा आय ब्यय का लेखा जोखा नही होने पर सभी व्यापारियों ने कडी नाराजगी प्रकट व्यक्त की। बैठक मे गहमा गहमी रही,
सभी व्यापारियों ने कहा कि बिगत 10 बर्षों से एक भी बैठक आहूत नही होने से व्यापारियों की समस्याओं का कोई समाधान नही हो पाया।
सभी ने एक मत से बर्तमान समिति को भंग कर
एक निगरानी समिति का गठन किया जिसमे 07 सदस्यो को नियुक्त किया गया, जो
आगामी दिनो मे व्यापारियों की लिस्ट सदस्यता चुनावी प्रक्रिया व चुनाव कराने पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आगामी 06 मांह पश्चात नये सिरे से ब्यापार संघ का चुनाव सम्पन्न कराएगी।
इस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की।
अगले चुनाव होने तक संरक्षक मण्डल के पास ही ब्यापार संघ के कार्यो की जिम्मेदारी रहेगी
बैठक मे
भेरव दत्त ढौंढियाल, ललित बंगारी,भूपाल कत्यूरा,महेश चंद्र जोशी, सुरेंद्र गोयल,अशोक कुमार , प्रहलाद सिंह,केशव दत्त,अभिनन्दन रजवार,अशोक अग्रवाल,सुरेश बिष्ट,बासवांन्द, राजेन्द्र प्रसाद,शंकर दत्त,बिजय बर्मा, जगदीश जोशी,हीरा सिंह रावत,पंकज जोशी,महेश ढौंढियाल,भुवन चंद्र,बालम सिंह रावत,इन्दर सिंह कत्यूरा,कैलाश भृकनी,आदि मौजूद रहे।

वही प्रवेक्षक समिति के गठन मे
पर्यवेक्षक समिति मे
भैरव दत्त ढौंढियाल,ललित बंगारी, सुरेंद्र गोयल,अभिनन्दन रजवार,
बासवानन्द, राजेन्द्र सिंह, भूपाल कत्यूरा नियुक्त किया।