24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

Cyber ​​Security Awareness Session and Fancy Dress Competition Organized at Edify World School

देहरादून- 16 मई 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों एवं नन्हे बच्चों के लिए दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक ओर कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चों के लिए रंगारंग आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया।

साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मनु शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता पांगती नागर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर सावधानी, साइबर उत्पीड़न, फर्जी लिंक, ऑनलाइन खेल धोखाधड़ी, ओटीपी ठगी तथा खाते की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया को सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए गए तथा उन्हें सतर्क एवं जागरूक डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इसी अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में छोटे बच्चों के लिए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न परिधानों में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे : प्ले ग्रुप: प्रथम स्थान अनय अर्नोला, नर्सरी: प्रथम स्थान शनाया भंडारी, द्वितीय स्थान अद्विक चमोली, तृतीय स्थान हारून थापा एवं प्रिशा ढोबाल। एल.के.जी: प्रथम स्थान मन्नत सेठी, द्वितीय स्थान अविका उनियाल, तृतीय स्थान समरवीर सचदेवा। यू.के.जी: प्रथम स्थान अथर्व भंडारी, द्वितीय स्थान आयांशी भंडारी एवं रुद्र कुमार, तृतीय स्थान समृद्धि भट्ट रहे।

विद्यालय के निदेशक पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी नन्हे प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related posts

यह बजट उत्तराखंड की अवधारणा को साकार करने वाला बजट है: महाराज

Primetimes Newz

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध, देहरादून निगम में 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

Primetimes Newz

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर में किया स्विफ्ट स्कूल का शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment