Crime: विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमनपुर निवासी एक व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी सेलाकुई बाजार में दुकान है। कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसकर उसकी पिटाई की। बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। रविंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जमनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सेलाकुई बाजार में दुकान है। शाम करीब छह बजे अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान में आकर पहले तो बल्बा किया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की। बताया कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपियों से उसकी जान के लिए खतरा पैदा हो गया है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिससे भविष्य में उसके साथ मारपीट व जान का खतरा पैदा न हो सके। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बल्बा, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।