Home उत्तराखंड Congress’s protest: कांग्रेस का एसबीआई के खिलाफ प्रदर्शन

Congress’s protest: कांग्रेस का एसबीआई के खिलाफ प्रदर्शन

Congress's protest against SBI
Congress's protest against SBI

Congress’s protest: ऋषिकेश। एसबीआई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा दूसरे दिन गुरुवार को भी फूट पड़ा। वे एसबीआई द्वारा छह मार्च तक इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के डोनर की सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने एसबीआई पर भाजपा और पूंजीपतियों के लिए कार्य करने का आरोप लगाते हुए एसबीआई डोईवाला ब्रांच के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के डोनरों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई डोईवाला ब्रांच के बाहर धरना भी दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 6 मार्च तक इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के डोनरों की सूची सार्वजनिक करने और इसकी जानकारी चुनाव आयोग के साथ साझा करने को कहा था, लेकिन अभी तक एसबीआई ने यह सूची सार्वजनिक नहीं की है। नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 21 दिन बाद एसबीआई ने यह कह दिया दिया कि बैंक यह डेटा देने में असमर्थ है और उसको 30 जून, 2024 तक का वक्त चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि एसबीआई भाजपा पार्टी के लिए कार्य कर रही है। इसलिए पूंजीपतियों के समर्थन में जानकारियों को छुपाया जा रहा है। प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड डोनर की सूची सार्वजनिक होने से भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र भट्ट, साजिद अली, राजेश सावन, मुकेश प्रसाद, अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, उम्मेद बोरा, सुनील प्रधान, ताजेंद्र सिंह, सावन राठौर, आरिफ अली, अमित सैनी, अब्दुल कादिर, नितिन गोला, अकरम अली, संजू ठाकुर, मेहताब आलम, सुभम कंबोज उस्मान अली आदि शामिल रहे।