19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली  उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक

Chief Secretary took the meeting of the high powered committee of Uttarakhand Urban Development Agency (UUSDA)

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर ड्रैनज सिस्टम, आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम ) के डीपीआर को अनुमोदन दिया। इसके साथ ही सीएस रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया। उन्होंने  उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 125 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु भी स्वीकृति दी। मुख्य सचिव ने अनुमोदित प्रस्तावों के समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।   बैठक में सचिव नितेश झा, श्री चन्द्रेश यादव, श्री बृजेश सन्त सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लिया पंतनगर में आयोजित होने वाले कृषक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

Primetimes Newz

सट्टेबाजों की 86 अवैध वेबसाइट एसटीएफ ने की ब्लॉक

Primetimes Newz

हरेला पर्व पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपfण कार्यक्रम आयोजित

Primetimes Newz

Leave a Comment