21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चकासा देवप्रयाग ने जीता कोठी प्रीमियम लीग का फाइनल

Chakasa Devprayag won the final of Kothi Premium League

नई टिहरी।  तीर्थपुरोहितों के गांव कोठी में 14 साल बाद आयोजित कोठी प्रीमियम क्रिकेट लीग के फाइनल में चकासा देवप्रयाग ने घुड़दौड़ी इलेवन को 73 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में टिहरी, पौड़ी जिले सहित दिल्ली व विभिन्न विभागों की 36 टीमों ने लिया था। सोमवार को टूर्नामेंट के फाइनल में चकासा देवप्रयाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए घुड़दौडी एलेवन की पूरी टीम 80 रन ही सिमट गई। मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने विजेता चकासा टीम के कप्तान गौरव कोटियाल को ट्रॉफी व 35 हजार व उपविजेता घुड़दौड़ी एलेवन कप्तान सुमित सिंह को ट्रॉफी व 15 हजार की राशि प्रदान की।
मैन ऑफ द मैच व सीरीज सहित बेस्ट गेंदबाज अमित सिंह एवं बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार पारुल को दिया गया। अंपायर सचिन व प्रवीण ध्यानी, कमंटेटर आदित्य डंगवाल व राहुल ध्यानी, स्कोरर लोकेश खंडूरी व शशि नम्बरदार को भी पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में पुलिस, तहसील, यूपीसीएल, ग्रो-ग्रीन सोसायटी, विकास भवन पौड़ी आदि की टीमें भी शामिल हुईं। विजेता खिलाड़ियों को पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव रजनीश मोतीवाल, युवा पुरोहित संगठन सचिव गौरव पंचभैया, थाना प्रभारी बाह जगमोहन रमोला, डॉ. शैलेंद्र नारायण, ग्राम प्रधान कोठी गजपाल कोहली, आयोजन समिति अध्यक्ष संजय कोठीवाल, उपाध्यक्ष अंकित ध्यानी, सचिव महावीर सिंह, विकास ध्यानी, कवयित्री जाह्नवी भट्ट आदि ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

“संस्कृत शिक्षा के नव युग की ओर उत्तराखंड: श्रृंगेरी से प्रेरित शिक्षा मॉडल से होगी सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत”

Primetimes Newz

देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी

Primetimes Newz

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून ने ‘शेयरिंग इज़ केयरिंग’ अभियान के माध्यम से खुशियाँ बिखेरीं

Primetimes Newz

Leave a Comment