23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया

The Chief Minister conducted an on-site inspection of the bridge under construction at the Shiv Temple on Mussoorie Road.

देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि  यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों ओर से  आवागमन के लिए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो  दूसरी ओर से भी शीघ्र ही पूर्ण होकर संचालित हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने  कहा कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिसे आगामी 2 से 3 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों एवं पुलों के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण से संबंधित अनेक परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा एवं आदि कैलास यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

हाइपरलोकल डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने के लिए पीएनबी ने लाँच किया डिजिटल लोकेशन मैनेजमेंट साल्यूशन (डीएलएमएस)

Primetimes Newz

एनआई एक्ट का वारंटी हुआ गिरफ्तार 

Primetimes Newz

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार :  महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment