Home उत्तराखंड तीन तलाक पर मुकदमा दर्ज

तीन तलाक पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। पत्नी को तीन तलाक देने और मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। नूर फातिमा पुत्री अलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला मदर कॉलोनी महेशपुरा काशीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 31 मार्च 2019 को समीर पुत्र मो. उमर निवासी रेलवे कॉलोनी रामनगर के साथ हुई थी। शादी के समय से ही उसका पति उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता और जान से मारने की देता था। आरोप है कि भाभी शमा परवीन, ननद शमीमा, पति तीनों मारपीट करने के साथ दहेज़ की मांग भी करते थे। शनिवार को उसके पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक़ दे दिया। उसने परिजनों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में पति समीर, भाभी शमा परवीन और नंद शमीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India