24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले

अल्मोड़ा, 1 सितंबर 2026। अल्मोड़ा जिले के धारकीतुणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पुराने मकान की दीवार अचानक गिरने से दो व्यक्ति मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:36 बजे DCR अल्मोड़ा से SDRF को सूचना मिली कि धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिर गई है और उसके नीचे दो लोग दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

SDRF टीम ने दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। फिलहाल जिला पुलिस दोनों की पहचान और घटना से संबंधित अन्य जानकारी जुटा रही है।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता: ऋषिकेश रोड अनशन को राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का समर्थन ।

Primetimes Newz

पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर महाराज ने दु:ख जताया

Primetimes Newz

चिकित्सा इकाइयों में पैरामेडिकल स्टॉप के रिक्त पदों को भरने का निर्देश

Primetimes Newz

Leave a Comment