23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कृषि सहायकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, मानदेय बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की मांग

Agricultural assistants met Agriculture Minister Ganesh Joshi, demanded honorarium hike and other facilities

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत कृषि सहायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कृषि सहायकों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री से मानदेय में वृद्धि करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने कृषि सहायकों को उपनल कर्मचारियों की तरह वेतन देने, आकस्मिक मृत्यु पर जीवन बीमा योजना लागू करने, राज्य कर्मचारियों की तरह गोल्डन कार्ड सुविधा देने और सेवा में रहते हुए असमय निधन होने पर आश्रित को नौकरी देने की मांग रखी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए निदेशक कृषि को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कृषि सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद

Primetimes Newz

पवनदीप राजन सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल ,दिल्ली रेफर किया गया ।

Primetimes Newz

खगमरा में गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Primetimes Newz

Leave a Comment