Home उत्तराखंड 113 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडे के साथ आरोपी गिरफ्तार

113 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडे के साथ आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 113 ग्राम अफीम और डेढ़ किलो डोडे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। बुधवार को पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सागर कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी वार्ड 18 सिरौली कलां किच्छा के घर से 113 ग्राम अफीम, डेढ़ किलो डोडा, 4200 रुपये और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। सागर मूलरूप से मेहंदी बजर मूसाझाग बदायूं यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह अफीम का सेवन करता है। मुसाझाग से अपने रिश्तेदारों से डोडा और अफीम खरीदकर अपने पिता सतपाल के साथ सिरौली क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों को बेचता था। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम और डोडा की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। आरोपी सागर कश्यप पर पूर्व में दो केस और उसके पिता सतपाल कश्यप को दातागंज बदायूं थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह पैरोल पर छूटकर आया था। इसके साथ ही सतपाल के खिलाफ जीआरपी थानी बरेली व दातागंज थाने में लूट और थाना कलान में हत्या व मूसाझाग में मारपीट का केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट, एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह, फिरोज खान, कांस्टेबल ललित चौधरी और महेंद्र सिंह शामिल रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India