Home उत्तराखंड दो लाख सामान लेकर भागने वाला एक युवक गिरफ्तार

दो लाख सामान लेकर भागने वाला एक युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी से दो लाख रुपए का कच्चा माल समेत छोटा हाथी लेकर दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कंपनी प्रबंधक की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कच्चा माल और छोटा हाथी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मामले के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सोमवार को सिडकुल की एक कंपनी के प्रबंधक राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उसने बताया कि उसकी कंपनी के कई पार्ट्स बनाए जाते हैं। इसके लिए सिडकुल एक कंपनी से दूसरी कंपनी में उसके सामान की सप्लाई होती रहती है। बीती 20 मई को रविंद्र नगर ट्रांजिट कैंप निवासी उत्तम कुमार पुत्र भाई सिंह सागर अपने एक साथी दिनेश सिंह के साथ मिलकर एक लाख 83 हजार रुपए का सामान व कंपनी का छोटा हाथी लेकर माल की सप्लाई के लिए गए थे, लेकिन एक दिन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। इस दौरान ट्रांजिट कैंप में दबिश के दौरान उत्तम सिंह को छोटा हाथी और माल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनेश सिंह कबाड़ी का कार्य करता है। इसके साथ मिलकर वह सामान को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि उत्तम सिंह पर पूर्व में भी डकैती समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी दिनेश सिंह की तलाश की जा रही है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India