14.2 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

स्कूल- कॉलेजों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण बेहद जरूरी : डॉ. अनिल वर्मा

Disaster management training in schools and colleges is essential Dr. Anil Verma

लक्ष्मण भारतीय विद्यालय में आपदा प्रबंधन दिवस आयोजित

यूथ रेडक्रास कमेटी, आपदा प्रबंधन के चीफ मास्टर ट्रेनर डॉ० अनिल वर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी दायित्व नहीं है। स्कूल-कॉलेज के अध्यापकों , कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लेकर लोगों के जीवन और सम्पत्ति की हानि सीमित करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।
उक्त विचार डॉ० वर्मा ने लक्ष्मण भारतीय इण्टर कॉलेज में आपदा प्रबंधन दिवस पर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशानुसार यूथ रेडक्रास द्वारा आयोजित आपदा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल शिविर में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अति संवेदनशील है, यहां आठ रिक्टर स्केल का भूकंप किसी भी क्षण आ सकता है। जिससे हालात 2001 में भुज , गुजरात में आए भूकंप से हुए विध्वंस जैसे भयानक हो सकते हैं। अतः
स्कूल-कॉलेज जहाँ बड़ी संख्या में एक साथ बच्चे, किशोर व युवा एकत्र होते हैं, वहां रेस्क्यू एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाना बेहद जरूरी है ताकि संभावित गंभीर क्षति को न्यूनतम किया जा सके !
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू चौहान ने आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को जान – माल एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बहुत उपयोगी करार देते हुए मॉक ड्रिल को सराहनीय बताया। उन्होंने कुशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु डॉ० वर्मा ने सम्मान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया l
इससे पूर्व डॉ.वर्मा ने सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण में प्राकृतिक आपदाओं अथवा शत्रु देश से युद्ध या आतंकवादी घटनाओं के दौरान ज़ख़्मी लोगों व रोगियों को सुरक्षित निकालकर ले जाने के इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू के फायरमेंस लिफ्ट, ह्यूमन क्रेडल, ह्यूमन क्रच , मंकी क्राल, टो ड्रैग, चेयर नॉट रोप रेस्क्यू , बोलाईन नॉट ड्रैग तथा इम्प्रोवाईज्ड स्ट्रेचर आदि का प्रशिक्षण दिया।
फर्स्ट एड ट्रेनिंग में हार्ट अटैक के दौरान मृतप्राय व्यक्ति को पुनर्जीवित करने की सी०पी०आर० टेक्नीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया!
वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रतिभा एवं कार्यालय अधिकारी पंकज बिष्ट के नेतृत्व में छात्र -छात्राओं ने आपदा की मॉक ड्रिल का कुशल प्रदर्शन किया।

डॉ० अनिल वर्मा
चीफ मास्टर ट्रेनर
यूथ रेडक्रास सोसायटी

Disclaimer: इस समाचार में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों एवं सोशल मीडिया माध्यमों से प्राप्त हुई है। प्राइम टाइम न्यूज़ इस खबर की सत्यता, प्रमाणिकता या पुष्टि का दावा नहीं करता है। खबर में दी गई किसी भी जानकारी की जिम्मेदारी संबंधित स्रोत की होगी। हमारा उद्देश्य केवल समाचार एवं सूचनाओं को जनहित में साझा करना है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले संबंधित जानकारी की स्वयं पुष्टि अवश्य करें।

Related posts

भूस्खलन मानचित्रण पर जियो-हैकाथॉन का सफल आयोजन

Primetimes Newz

नकल माफिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजी यूथ कांग्रेस  

Primetimes Newz

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Primetimes Newz

Leave a Comment