20.2 C
Dehradun, IN
November 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मनाया गया संविधान दिवस

Constitution Day was celebrated at Government College, Bhikiasain.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्वीप के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने संविधान दिवस के महत्व को बताया और संवैधानिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वी एन पांडे ने भी संविधान द्वारा प्रदत्त मूलाधिकार, कर्तव्य एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला। संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अंजली ने प्रथम स्थान, पायल ने द्वितीय स्थान एवं खुशी मनराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट व डॉ. परितोष उप्रेती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक के साथ ही समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा: महाराज

Primetimes Newz

लूट में शामिल बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने की लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा

Primetimes Newz

Leave a Comment