27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

लूट में शामिल बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

Police encounter with a criminal involved in robbery

रुड़की।  सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गंगनहर पटरी पर सोलानी पुल के निकट गुरुवार की तड़के पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों रुड़की क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को तड़के सिविल लाइन्स कोतवाली की पुलिस सोलानी पुल के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस को एक स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब इनको रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की। बदमाश स्कूटी को छोड़कर दोबारा फायरिंग करते हुए भागने लगे।

Related posts

वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

पंजाब नैशनल बैंक ने साइबर सुरक्षा हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया

Primetimes Newz

उत्तराखण्ड सरकार और  जर्मनी के मध्य हुआ एमओयू, रोजगार के खुले रास्ते

Primetimes Newz

Leave a Comment