रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। जनपद के रानीखेत विधानसभा अंतर्गत ब्लाक भिकियासैण के भतरौंजखान बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में काग्रेंस कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। सभा को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद बाजार में विशाल रैली निकाली। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष देवगिरी व संचालन ललित करगेती ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रानीखेत यूथ कांग्रेस चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. अजय पाल सिंह, गोपालदेव ताड़ीखेत, चंदन किरौला, पूरन करगेती, भगवती रिखाड़ी, नीमा देवी, अमितपाल सिंह रावत, भुवन मनराल, महिपाल सिंह बिष्ट, तानिया मठपाल, दीपा नैलवाल,, दीपक करगेती, गणेश मावड़ी, गुड्डू , पूरन मावड़ी, नरेंद्र सिंह सहित रानीखेत, ताड़ीखेत, सोमेश्वर, स्याल्दे आदि क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।
