नई दिल्ली। रूद्रवीणा संस्था द्वारा को प्यारेलाल भवन दिल्ली में एक दिवसीय संपूर्ण रामलीला का भव्य मंचन किया गया। सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं निर्देशक शिवदत्त पंत निवासी धारड़ भिकियासैंण के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रभु श्रीराम की मर्यादा एवं आदर्शों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
सुप्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पंत पिछले 40 वर्षों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। अपने साथियों के सहयोग से उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। उनके द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली अभिनय करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की सुंदर प्रस्तुतियों पर सभागार में उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार सचिव उत्तराखंड, अमेरिका से पधारे अतिथि कमलाकांत जोशी व श्रीमती रमा जोशी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव दिनेश फुलारा, सचिव हरीश बिष्ट, संरक्षक के.सी. पाण्डेय, प्रवासी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पी.सी. नैनवाल, देवेंद्र कोरंगा, टी.सी. उप्रेती, बलराज नेगी, गिरीश पाण्डेय, संजय जोशी, सुरेश पाण्डेय, खुशहाल रावत, वीरेंद्र सिंह सजवाण एवं टी.सी. भंडारी ने सभी अतिथियों व सहयोगियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से सहयोगियों एवं रामलीला के कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में पार्श्व गायिका दीपा पंत एवं पुष्कर शास्त्री ने सुंदर राम भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शंको की वाहवाही लूटी। वहीं वीरेंद्र नेगी, गौरव पंत, अरुण तिवाड़ी एवं सुभाष सुंडली ने अपने मधुर संगीत से आयोजन को और भी आकर्षक बना कर चार चांद लगाये।
रामलीला में दिनेश कांडपाल, बसंत नेगी, राजन शर्मा, ललित धौलाखंडी, महेश उपाध्याय, मोहन सत्ती, भुवन शर्मा, अंजली नौटियाल, संजय रावत, मनीषा बहुगुणा, बबीता भंडारी, चंदन सौटियाल, मोहन पपने, रघुवर बिष्ट, जगत पाण्डेय सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाओं में शानदार अभिनय प्रस्तुत किया।
रूद्रवीणा संस्था का यह आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और रामलीला की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
आज हर कोई आम जन उक्त रामलीला को देखने के लिए काफी लालायित है।
