19.2 C
Dehradun, IN
November 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गुस्साये ग्रामीणों ने विद्युत अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर फूका पुतला

Angry villagers staged a protest over poor electricity supply and burned an effigy.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।विकासखंड सल्ट अंतर्गत तल्ला सल्ट के अनेकों गावों में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बिजली की लाइनें, पुराने ट्रांसफार्मर और बार-बार हो रही शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने हरड़ा मौलखी में प्रदर्शन कर बिजली विभाग का पुतला फूंका।
मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा है कि हरड़ा मौलेखी समेत आसपास के गांवों में लंबे समय से बिजली व्यवस्था की स्थिति खराब है। कई 16 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जबकि क्षेत्र में लगे बिजली के पोल और तार भी काफी पुराने हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुरक्षा उपकरणों की कमी और पेड़ों की टहनियों के विद्युत लाइनों से टकराने के कारण शॉर्ट सर्किट एवं आगजनी का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने पूर्व में लोहेड़ा गांव के पांच तोकों में शॉर्ट सर्किट से 30 से 40 परिवारों के घरों में आग लगने की घटनाओं का हवाला देते हुए अन्य गांवों में भी हुई ऐसी घटनाओं की जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आगजनी से प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलने में भी अनावश्यक देरी की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने गलत और अधिक बिजली बिल जारी होने, आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तथा विद्युत कर्मचारियों के सुरक्षा उपकरणों और रखरखा व बजट को लेकर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर विभागीय जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने मछोड़ फीडर की विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों की तकनीकी एवं सुरक्षा जांच संयुक्त टीम से कराने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, पुराने पोल और तारों को दुरुस्त करने तथा पेड़ों की नियमित लॉपिंग कराने की मांग की है। इसके साथ ही गलत बिजली बिलों में सुधार और आगजनी प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान भास्कर मौलेखी, आदित्य मौलेखी, आनंद मौलेखी, हेमा मौलेखी, कैलाश मौलेखी, भुवन बिष्ट, ललित भट्ट, गोविंद सिंह, मंगल सिंह, उत्तम सिंह और नारायण दत्त आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने की  डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त की जारी

Primetimes Newz

लिमच्यागाड में बना वैली ब्रिज – सोनगाड तक सड़क संपर्क बहाल

Primetimes Newz

नारसन में बनेगा वे साइड अमीनिटीज, सीएलएफ पदाधिकारियों संग हुई बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment