18.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

राज्य स्थापना दिवस पर तहसील भिकियासैंण व सल्ट मे किया राज्य आन्दोलन कारियो को सम्मानित

Statehood Day Statehood movement activists honored in Bhikiasain and Salt tehsils

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील भिकियासैण में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकरियों द्वारा राज्य निर्माण में बलिदान देने वाले क्रांतिकारियॉं को याद किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा द्वारा राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह कठायत, देव गिरी गोस्वामी व प्रयाग दत्त शर्मा को शॉल ओढाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसील के कर्मचारी व राजस्व उप निरीक्षक कमल आर्य व डॉ. नवीन चन्द्र आदि उपस्थित रहे।
वही उधर राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आन्दोलनकारियों को तहसील सल्ट में शाल ओढाकर सम्मानित किया गया,जिसमे
मनवर सिंह निवासी कूपी,
नारायण सिंह निवासी पैसिया,
हरक सिंह सल्ट,
शेर सिंह मल्ली कोटली शामिल रहे।
इस मौके पर तहसीलदार सल्ट आबिद अली,रजिस्ट्रार कानूनगो,राजस्व उप निरीक्षक डगुला,वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार,कनिष्ठ सहायक नुरूल हक़ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड के 82 अस्थायी प्राध्यापकों के समायोजन की मांग, डॉ. आशीष उपाध्याय ने दीप्ति रावत भारद्वाज को सौंपा ज्ञापन

Primetimes Newz

एक जीवन बचाने से लेकर अपना जीवन फिर से पाने तक: उन्नत की-होल हर्निया सर्जरी से मणिपाल हॉस्पिटल ईएम बाइपास ने लिवर डोनर को दिया नया स्वास्थ्य

Primetimes Newz

शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए सीए राजेश्वर पैन्यूली, बोले-क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर का विवि खुलवाने का करेंगे प्रयास

Primetimes Newz

Leave a Comment