20.3 C
Dehradun, IN
November 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दीपावली त्यौहार पर प्रशासन हुआ अलर्ट, सल्ट, डोटियाल व देघाट में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, चार नमूने संग्रहित, गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

The administration has been put on high alert for the Diwali festival; intensive inspections of food establishments were conducted in Salt, Dotiyal, and Deghat, four samples were collected, and instructions were issued to maintain quality and hygiene standards.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रशासन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज सल्ट, डोटियाल एवं देघाट के बाजारों सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई विक्रेताओं एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, भंडारण की स्थिति तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का जायजा लिया गया।
संयुक्त टीम ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाए रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों को मिलावटी अथवा अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया।निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर मावा बूंदी लड्डू, बेसन लड्डू एवं बालूशाही सहित विभिन्न मिठाइयों के कुल चार नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। संग्रहित नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अल्मोड़ा विपिन कुमार,तहसीलदार सल्ट आबिद अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुक्सान पहुंचाने वालों पर होगी कानून कार्यवाही

Primetimes Newz

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में इक्वेशन्स IAS के 21 विद्यार्थियों का चयन

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने किया  ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment