रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
स्याल्दे/भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत खटलगांव के तोक गलीगांव से बूबूधाम तक सड़क का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त द्वारा अपने निजी वित्त से कराया गया। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खटलगांव की बूथ अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी ने की। इस अवसर पर विधायक सल्ट महेश जीना के प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल उपस्थित रहे। दुर्घटना में घायल होने के बावजूद भी ब्लॉक प्रमुख की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा सुरेंद्र नेगी,भाजपा महामंत्री हरीश बंगारी, सुमित मनराल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
