21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों पर हुई बैठक, कल तक मांगे सुझाव व आपत्तियां

Meeting held regarding proposals for the standardization and revision of polling locations; suggestions and objections invited by tomorrow.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आज ईवीएम वेयर हाउस अल्मोड़ा में मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं संशोधन प्रस्तावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों, उनके नामों में संशोधन तथा मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित बदलावों के संबंध में यदि किसी प्रकार की आपत्ति, सहमति अथवा कोई अतिरिक्त सुझाव हो, तो उसे 27 अक्टूबर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से प्रस्तावित मतदेय स्थलों का परीक्षण कराया जाए। जिन भवनों की स्थिति जर्जर है, अथवा जिन विद्यालयों के नाम में परिवर्तन हुआ है, उनका भी सत्यापन कर आवश्यक संशोधन प्रस्ताव समय से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों का परीक्षण किया जाए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनपद में वर्तमान में कुल 949 मतदेय स्थल हैं। इनमें 19 नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि 9 मतदेय स्थलों में नाम परिवर्तन तथा 3 मतदेय स्थलों में अन्य संशोधन प्रस्तावित हैं। इन प्रस्तावों के अनुसार जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 968 हो जाएगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, तहसीलदार रवि साह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में अनुभव की देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कें भी किए दर्शन

Primetimes Newz

Leave a Comment