18.5 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

एसबीआई कार्ड और इटर्नल ने सह-ब्रांडेड ‘इटर्नल एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया

SBI Card and Eterna have launched the co-branded ‘Eterna SBI Card’

– ज़ोमैटो, बिस्ट्रो, डिस्ट्रिक्ट और ब्लिंकिट (कुछ चुनिंदा खर्चों) पर 10% की तत्काल छूट

– कार्डधारकों को उबर, इक्सिगो, अर्बन कंपनी और अपोलो 24|7 जैसे साझेदारों पर खर्च करने पर 5% कैशबैक भी मिलेगा

देहरादून- 22 अक्टूबर 2026: भारत में केवल क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और इटर्नल लिमिटेड (जिसे पहले ज़ोमैटो लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने इटर्नल एसबीआई कार्ड को लॉन्च करने और इसके लिए ‘अर्ली एक्सेस’ (‘पहले पहुँच’) की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे इटर्नल और इससे जुड़ी कंपनियों की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। यह इस श्रेणी के शुरुआती कार्डों में से एक है, जो एक ही इकोसिस्टम के अंतर्गत कई ब्रांडों पर तुरंत छूट प्रदान करता है। इससे ग्राहकों को रोज़मर्रा की खरीदारी पर अधिक लाभ मिलेगा और इटर्नल समूह के ब्रांडों के अलावा भी कई अन्य लाभ प्राप्त होंगे। ग्राहक अब ज़ोमैटो, ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट ऐप्स के माध्यम से पहले आवेदन करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। 22 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से कार्ड उपलब्ध होने पर उन्हें आवेदन करने के लिए आमंत्रण भेजा जाएगा।

कार्डधारकों को ज़ोमैटो, डिस्ट्रिक्ट और ब्लिंकिट पर किए गए लेन-देन पर 10% की तत्काल छूट मिलेगी। ब्लिंकिट पर इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी श्रेणियों के उत्पादों की खरीदारी पर 10% और अन्य सभी श्रेणियों की खरीदारी पर 5% की तत्काल छूट मिलेगी (नीचे दी गई कुछ अपवर्जित श्रेणियों को छोड़कर)। इन सभी छूटों की कुल सीमा उपर्युक्त सभी प्लेटफॉर्म पर की गई खरीदारी के लिए ₹2,000 प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, बिस्ट्रो पर 10% की तत्काल छूट और डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से मूवी टिकट खरीदने पर एक के साथ एक टिकट मुफ्त का ऑफर मिलेगा। (इटर्नल के ब्रांडों पर मिलने वाली सभी छूटें इन प्लेटफॉर्म पर पहले से उपलब्ध ऑफर के अतिरिक्त होंगी।) इटर्नल एसबीआई कार्ड के माध्यम से ग्राहक अपोलो 24|7, इक्सिगो, उबर और अर्बन कंपनी पर खर्च करने पर 5% कैशबैक भी कमा सकते हैं। इस कैशबैक की अधिकतम सीमा ₹1,000 प्रति माह होगी। इटर्नल एसबीआई कार्ड में कैशबैक स्वतः खाते में जमा होने की सुविधा भी है। इसके तहत, स्टेटमेंट तैयार होने पर पात्र लेन-देन पर मिलने वाला कैशबैक सीधे एसबीआई कार्ड खाते में अपने आप जमा हो जाएगा।

एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सलिला पांडे ने कहा, “एसबीआई कार्ड हमेशा से अपने ग्राहकों की अलग-अलग जीवनशैली और पसंद के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है, ताकि उन्हें अधिकतम लाभ और बेहतर अनुभव मिल सके। इटर्नल के साथ रणनीतिक साझेदारी में इटर्नल एसबीआई कार्ड की शुरुआत इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्राहकों की रोज़मर्रा की खर्च संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह कार्ड कई श्रेणियों में आकर्षक कैशबैक लाभ, सुविधा और बेहतर मूल्य प्रदान करता है। इस कार्ड की शुरुआत से हमारे खुदरा सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी।”

इटर्नल के मुख्य वित्तीय अधिकारी, अक्षांत गोयल ने कहा, “हर दिन का अधिकतम लाभ उठाएँ” इसी मूल सोच पर इटर्नल एसबीआई कार्ड तैयार किया गया है। हमारे ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके बार-बार होने वाले लेन-देन के माध्यम से उन्हें अधिक लाभ देने की अच्छी संभावना है। ज़ोमैटो, ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट को केंद्र में रखते हुए, यह कार्ड रोज़मर्रा के इन खर्चों को एक ही इकोसिस्टम के अंतर्गत लाता है और इसके बाहर भी ग्राहकों को लाभ प्रदान करता है।”

मुख्य लाभों के अलावा, यह सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड इटर्नल के इकोसिस्टम से बाहर कुछ चुनिंदा खर्चों पर भी कैशबैक और रिवॉर्ड देता है। कार्डधारकों को ₹499 के जॉइनिंग शुल्क का भुगतान करने पर स्वागत लाभ के रूप में 6 महीने की ज़ोमैटो गोल्ड सदस्यता निःशुल्क मिलेगी। इसके अलावा, पिछले वर्ष में ₹2,00,000 का वार्षिक खर्च पूरा करने पर कार्डधारक खर्च के आधार पर वार्षिक शुल्क में छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।  इस क्रेडिट कार्ड में प्रत्येक स्टेटमेंट अवधि के दौरान ₹200 तक 1% फ़्यूल सरचार्ज से छूट की सुविधा भी दी गई है।

यह क्रेडिट कार्ड मास्टरकार्ड और रुपे दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध है। ग्राहक पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से ज़ोमैटो, ब्लिंकिट या डिस्ट्रिक्ट मोबाइल ऐप पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट ने साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की; फ्लिपकार्ट एसबीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया  

Primetimes Newz

एमएसएन लेबोरेटरीज ने ‘सेमाबेस्ट’ लॉन्च किया – पेटेंट समाप्ति के बाद भारत में निर्मित पहला एकीकृत सेमाग्लूटाइड

Primetimes Newz

समूचे भारत में सपनों को साकार करने के लिए पीएनबी ने देशव्यापी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया

Primetimes Newz

Leave a Comment