18.8 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

The Chief Minister performed a havan and kanya pujan on Mahanavami, during Sharadiya Navratri.

– मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।   मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।   मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।

Related posts

पंजाबी महासभा द्वारा हर की पैड़ी पर गंगा पूजन व आरती

Primetimes Newz

सीएम धामी ने दिए  रुद्रपुर में प्रस्तावित 1 लाख करोड़ रूपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन की  तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

Primetimes Newz

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Primetimes Newz

Leave a Comment