23.5 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मोनिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र मे खुशी की लहर

Monica wins gold medal at state-level competition; wave of joy in the region.

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।विकास खण्ड भिकियासैण के राजकीय जूनियर हाई स्कूल सीम की छात्रा मोनिका ने प्रारम्भिक शिक्षा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ऊची कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीते दिनों स्वर्ण पदक जीता है। मोनिका के प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर वापस लौटने के बाद खंड शिक्षा कार्यालय में उप शिक्षाधिकारी मनोज सिंह सहित खेल समन्वयक किशन भण्डारी, गौरव रावत, प्रदीप सती, वीरेंद्र रावत, टीकासिंह डंगवाल, राज कुमार आदि ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लाक खेल समन्वयक के एस भण्डारी ने बताया है कि इस विद्यालय से अब तक 4 छात्रायें राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं, जो क्षेत्र का गौरव है। इस खुशी मे क्षेत्र वाशियो ने उन्हे ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने रानीखेत मे मेडिकल स्टोरो का किया निरीक्षण

Primetimes Newz

यू.टी.यू के कुलपति डॉ. ओमकार यादव,परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के. पटेल,शिक्षा सचिव रणजीत सिन्हा एवं मंत्री सुबोध उनियाल की निकाली शव यात्रा।

Primetimes Newz

प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह ने  किया पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

Primetimes Newz

Leave a Comment