20.6 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंड: डॉ. धन सिंह रावत

Tarakund to Shine on the Tourism Map Dr. Dhan Singh Rawat

विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी

कहा, पौराणिक स्थल को जोड़ा जाएगा तीर्थाटन सर्किट से

पौड़ी/देहरादून, 13 अक्टूबर 2026

जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित सैकड़ों ग्रामीण पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य डॉ. शिव चरण नौडियाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

मंदिर परिसर में आयोजित खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने ताराकुंड के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। उन्होंने सड़क संपर्क को सुचारू बनाने, झील के सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह एवं ध्यान केंद्र के निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों के सुझावों पर चर्चा करते हुए कहा कि ताराकुंड को पर्यटन एवं तीर्थाटन सर्किट से जोड़कर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पौराणिक मंदिरों और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में ताराकुंड को बुंखाल मंदिर, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर देवलगढ़, कमलेश्वर महादेव और मां धारी देवी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नयी पहचान मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

सीएम धामी ने किया  हरिद्वार, मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु  पर गहरा शोक व्यक्त

Primetimes Newz

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का तत्काल लिया संज्ञान

Primetimes Newz

हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के पर सीएम धामी ने  भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Primetimes Newz

Leave a Comment