20.7 C
Dehradun, IN
October 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

रिया सालीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 08 से 10 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, उनके द्वारा नामित बीएलए तथा बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान संबंधित बीएलओ, बीएजी सदस्य तथा बीएलए-2 मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ वर्तमान निर्वाचक नामावली का एसआईआर से पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करेंगे, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विशेष शिविर के बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर चिह्नित मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए मतदाताओं के साथ प्रथम बार मतदाता बनने वाले तथा युवा पात्र मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलए से आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करने की अपेक्षा की। आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर एवं वंचित वर्ग के लोगों के पंजीकरण के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जा सकेंगे।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 03 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई गई। अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद अल्मोड़ा में कुल 4,76,536 मतदाता पंजीकृत हैं।

Related posts

कम धामी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट

Primetimes Newz

बहादरपुर जट में दर्जाधारी ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण

Primetimes Newz

राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध :सीएम

Primetimes Newz

Leave a Comment