रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
स्याल्दे/भिकियासैण।
वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत जौरासी वन क्षेत्र के कनौड़ी अनुभाग द्वारा जीपीएस चनोली में वन्यजीव संरक्षण व संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, प्राकृतिक आवासों के संरक्षण, वनाग्नि की रोकथाम, अवैध कटान पर नियंत्रण तथा वन्यजीव संरक्षण में जन-सहभागिता का संदेश देने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनमें वन्य जीवो की सुरक्षा का संदेश दिया गया, व उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में वन दरोगा विजय,वन रक्षक पूरन नेगी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हितेश रावत, शिक्षिका उमा देवी सहित विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
